पूरी दुनिया पर एक बड़ी सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि पूरी पश्चिमी अंटार्कटिका बर्फ की चादर टूट सकती है और सारी ...
पूरी दुनिया पर एक बड़ी सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि पूरी पश्चिमी अंटार्कटिका बर्फ की चादर टूट सकती है और सारी दुनिया में समुद्र के स्तर में 10 फुट की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दशकों से बढ़ रहे तापमान से बर्फ पिघल रही है और इसी दर से यह होता रहा तो अगले 60 साल में में खतरनाक स्थितियां बन जाएंगी। पिछले साल वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि पश्चिमी अंटार्कटिका के अमुंडसन समुद्र के बर्फ के पहाड़ पिछले साल ही न रुकने वाले क्षय की स्थिति में पहुंच चुके हैं।
एक नए शोध के मुताबिक समस्या गहरा चुकी है और इसके अनुसार पहले सिर्फ अमुंडसन समुद्र के ग्लैशियर पिघलने का दावा किया गया था परंतु अब सारे पश्चिमी अंटार्कटिका के ग्लेशियरों पर खतरा मंडरा रहा है। इसके परिणाम भयंकर होंगे। सारे ग्लैशियर पिघलने से समुद्र में जल का स्तर तीन मीटर यानी 9.8 फुट बढ़ जाएगा, ऐसी आशंका वैज्ञानिकों ने जताई है।